डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
बख्शी का तालाब। बीकेटी में बृहस्पतिवार दोपहर डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म की घटना सामने आई है।बच्ची के पिता ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कराया। पुलिस ने आरोपी युवक चंदन पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि शाम करीब चार बजे बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान चंदन बच्ची को बहला-फुसलाकर ढअपने घर ले गया और गलत हरकत की। बच्ची के चीखने पर आरोपी ने उसे छोड़ दिया। रोते हुए बच्ची घर पहुंची और सारी बात परिजनों को बताई। पीड़ित परिवार जब आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचा तो चंदन गाली-गलौज करने लगा। सूचना पर पुलिस ने बच्ची को उपचार के लिए सीएचसी भेजा। एसीपी अमोल मुरकुट के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह बिजली मैकेनिक है। घटना के वक्त आरोपी के घर में कोई नहीं था।