फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कारोबारी को अगवा कर क्रिप्टोकरेंसी वसूलने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

Fri, 22 Nov 2024 07:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कारोबारी फैसल शेख को अगवा कर क्रिप्टोकरेंसी वसूलने के मामले में गोमीतनगर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस वारदात में शामिल अन्य की तलाश में जुटी है। क्रिप्टोकरेंसी के कमीशनबाजी के विवाद में कारोबारी का अपहरण किया गया था।
विज्ञापन

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह के अनुसार छानबीन में सामने आया कि कारोबारी को अगवा कर जबरन 15999 क्रिप्टोकरेंसी वसूलने में इंदिरानगर के पानीगांव निवासी अफजल की भूमिका मिली थी। शुक्रवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन में कमीशनबाजी को लेकर उसने नामजद आरोपी अंकित व उसके साथियों संग मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। सभी आरोपियों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए हैं। इसके चलते सही लोकेशन नहीं मिल पा रही है।

यह है पूरी घटना
चिनहट निवासी कारोबारी फैसल, उसके भाई जैद व साथी राशिद का अंकित नाम के आरोपी व उसके साथियों से गोमतीनगर के बराक रेस्टोरेंट में क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। अंकित व उसके साथियों ने पीड़ित पक्ष को मारापीटा और कार से अगवा कर ले गए। 1090 चौराहे के पास उनके भाई व साथी को उतार दिया। कारोबारी को इंदिरा डैम ले गए। वहां 15999 क्रिप्टोकरेंसी ट्रांसफर करा ली। पीड़ित ने अंकित समेत चार से पांच अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पीड़ित फैसल ने अंकित सहित चार से पांच अज्ञात के खिलाफ गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें