फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampath in Ayodhya: अयोध्या में एक बार फिर धंसा रामपथ, हादसे की आशंका, पहले भी हो चुका है ऐसा

Tue, 01 Apr 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में रामपथ एक बार फिर धंस गया है। इससे हड़कंप मच गया है। हालांकि, स्थानीय लोगों ने पत्थर रखकर इसे कवर कर दिया है पर दुर्घटना की आशंका लगातार बनी हुई है।
विज्ञापन
अयोध्या में रामपथ धंसने के कारण बना गड्ढा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या का रामपथ एक बार फिर धंस गया। ऐसे में हादसे की आशंका बनी हुई है। कोतवाली नगर के साहबगंज में गुलाबबाड़ी मोड़ के पास मंगलवार को रामपथ धंस गया। स्थानीय लोगों ने पत्थर रखकर किसी तरह से इसे कवर किया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है।

विज्ञापन


इसके पहले भी कई बार रामपथ कई स्थानों पर धंस चुका है। पहले बारिश के मौसम में ऐसा होता था। इस बार भीषण गर्मी के दौरान यह घटना हुई है।

रामपथ के धंसने को लेकर लोक निर्माण विभाग और जल निगम के कई अधिकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से पूर्व में सस्पेंड भी किए जा चुके हैं।

बता दें कि इसके पहले 22 जून और 25 जून 2024 को तेज बारिश की वजह से रामनगरी के प्रवेश द्वार के बीच करोड़ों की लागत से नवनिर्मित रामपथ धंस गया था। इसे घोर लापरवाही मानते हुए शासन ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के तीन और जल निगम के तीन इंजीनियरों को निलंबित कर दिया था। अब एक बार फिर रामपथ धंसने से इसकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें