फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोद भराई के दिन उल्टी दिशा से जा रहे बाइक सवार को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले अजीत कुमार और घटनास्थल पर उनकी बाइक।
विज्ञापन
लखनऊ। गोसाईंगंज के दाउदपुर गांव के पास शुक्रवार दोपहर उल्टी दिशा से जा रहे बाइक सवार को तेज रफ्तार डंपर ने रौंद दिया। हादसे में नवी खेड़ा निवासी अजीत कुमार (24) की मौत हो गई, जबकि उनका चचेरा भाई सनी गंभीर रूप से घायल हो गया। शुक्रवार को अजीत की गोद भराई थी।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक अजीत सूअर का बच्चा लेकर चचेरे भाई के साथ निकले थे। परिवार के लोग लड़की पक्ष के यहां गोद भराई के कार्यक्रम में गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया। इससे किसान पथ पर लंबा जाम लग गया। वाहनों की कतार लग गई। पुलिस ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आवागमन बहाल कराया।

पुलिस के मुताबिक अजीत भाई सनी के साथ किसान पथ सर्विस लेन के रास्ते सेवई से घर नवी खेड़ा की ओर उल्टी दिशा से जा रहे थे। इसी दौरान दाऊद नगर गांव के पास डंपर ने उन्हें रौंद दिया। अजीत की मौके पर ही मौत हो गई थी। सनी ट्रॉमा-2 में भर्ती है। अजीत ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन


अजीत के भाई राजकुमार ने करीब तीन साल पहले आत्महत्या कर ली थी। उनका छोटा भाई कुलदीप है। इंस्पेक्टर डीके सिंह का कहना है कि डंपर चालक वाहन लेकर भाग निकला। अजीत के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज कर छानबीन की जाएगी। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।



मार्च में होनी थी शादी, घर में पसरा मातम

परिजनों ने बताया कि अजीत की शादी मार्च में होनी थी। परिवार इसकी तैयारियों में जुटा था। शुक्रवार को लड़की पक्ष के यहां परिजन साड़ी और मिठाई लेकर पहुंचे थे। इसी बीच हादसे में अजीत की मौत की खबर मिलने से परिवार में कोहराम मच गया। घर में मातम पसर गया। लड़की पक्ष के यहां भी मायूसी छाई है।

हादसे में जान गंवाने वाले अजीत कुमार और घटनास्थल पर उनकी बाइक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें