फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महाशिवरात्रि पर प्रयागराज की ट्रेनों में 143 तक पहुंची वेटिंग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। महाशिवरात्रि पर लखनऊ से बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ जाएंगे। ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। ऐसे में बसों से राहत मिलने की उम्मीद है। चारबाग से लेकर प्रयागराज के स्टेशनों तक पर अतिरिक्त व्यवस्थाएं की गई हैं। साथ ही कंट्रोल रूम से निगरानी रखी जाएगी। महाशिवरात्रि पर भीड़ नियंत्रण व व्यवस्थाओं को बनाए रखने की चुनौती रेलवे अफसरों के लिए है। यात्रियों को प्रयागराज पहुंचने में पसीने छूटेंगे।



25 फरवरी को लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस की चेयरकार में 143, एग्जीक्यूटिव में 71 वेटिंग है। बरेली-प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर में 110, थर्ड एसी में 51, सेकंड एसी में 34 वेटिंग, नौचंदी एक्सप्रेस की स्लीपर, थर्ड, सेकंड व फर्स्ट एसी में रिग्रेट (कोई सीट नहीं) चल रहा है।
विज्ञापन


लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी की चेयरकार में 72, गंगा गोमती एक्सप्रेस की चेयरकार में 80 वेटिंग है। योगनगरी ऋषिकेश प्रयागराज एक्सप्रेस की स्लीपर में 87, थर्ड एसी में 27, सेकेंड में 23 वेटिंग है। त्रिवेणी एक्सप्रेस निरस्त है।
विज्ञापन




रोडवेज महाकुंभ के लिए 300 बसें चला रहा है। महाशिवरात्रि पर इनकी संख्या दोगुनी की जा सकती है।

ब्रांच अफसर संभालेंगे मोर्चा

प्रयागराज में फाफामऊ, जंक्शन स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण व व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के ब्रांच अफसर मोर्चा संभालेंगे। स्टेशन परिसर से लेकर रेलवे कंट्रोल रूम में अधिकारी रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें