रेलवे टिकट खरीदने के लिए अब आपको कैश के झंझट से छुटकारा मिल गया है। पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन सहित 11 स्टेशनों पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा उपलब्ध करा दी है। जहां आप टिकट के लिए क्रेडिट व डेबिट कार्ड से भुगतान कर सकते हैं।
डिजिटल इंडिया कार्यक्रम के तहत पूर्वोत्तर रेलवे ने लखनऊ जंक्शन, बादशाहनगर, लखनऊ सिटी सहित 11 स्टेशनों पर डेबिट व क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक कराने की सुविधा शुरू कर दी है।
पूर्वोत्तर रेलवे के पीआरओ ने बताया कि कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए आरक्षण काउंटर, बुकिंग काउंटर व पार्सल कार्यालय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की मदद से पीओएस (प्वाइंट ऑफ सेल) मशीनें लगाई जा रही हैं। जिससे यात्री डेबिट व क्रेडिट कार्ड से धनराशि का भुगतान कर सकेंगे।