फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश में शादी करना हुआ अब और आसान

Mon, 05 Oct 2015 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अब विवाह पंजीकरण ऑनलाइन कराया जा सकेगा। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में बाराबंकी से इसकी शुरुआत कर दी गई है।
विज्ञापन


बाराबंकी में 10 दिन तक ऑनलाइन व्यवस्था का परीक्षण करने के बाद इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यह जानकारी महानिरीक्षक निबंधन आशीष गोयल ने दी।

उन्होंने बताया कि स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग ने हिंदू विवाह अधिनियम 1955 के प्रावधानों के अंतर्गत वैवाहिक पंजीकरण प्रक्रिया को सरल व पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से पंजीकरण की प्रक्रिया ऑनलाइन कराने की शुरुआत की है।
विज्ञापन


नेशनल इन्फारमेटिक सेंटर (एनआईसी) के सहयोग से ई-पेमेंट प्रणाली विकसित की जा रही है।
विज्ञापन

यहां कर सकेंगे पंजीकरण

उन्होंने बताया कि ऑनलाइन विवाह पंजीकरण के लिए विभागीय  www.igrsup.gov.in पर जाकर फार्म भरा जा सकता है। इसके साथ विवाह संबंधी जरूरी दस्तावेज स्कैन करके अपलोड किये जा सकते हैं।

निबंधन कार्यालयों को माह के अंत तक कंप्यूटरीकृत करने का निर्देश दिया गया है।

प्रमुख सचिव स्टांप एवं निबंधन अनिल कुमार ने बताया कि विभाग ई-गवर्नेंस की दिशा में प्रगति कर रहा है तथा कुछ समय में रजिस्ट्री की पूरी प्रक्रिया को ऑनलाइन करने की योजना है, जिससे कि आम जनता को रजिस्ट्री के लिए अनावश्यक रूप से इंतजार न करना पड़े तथा कम से कम समय में रजिस्ट्री का कार्य बिना किसी गलती के संपन्न हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें