जिले के चिह्नित स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व उनके परिजनों
का स्वास्थ्य परीक्षण अब चिकित्सकीय टीम घर पर जाकर करेगी।
इस संबंध में
जिलाधिकारी ने सीएमओ को स्वास्थ्य परीक्षण कार्य बुधवार से शुरू कराने का
निर्देश दिया है।
मालूम हो कि स्वाधीनता दिवस पर 21 स्वतंत्रता संग्राम
सेनानियों को सम्मानित करने के लिए कलेक्ट्रेट परिसर आमंत्रित किया गया था
लेकिन अस्वस्थता के कारण इनमें से सिर्फ 6 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी ही
कार्यक्रम में पहुंचे थे।
जिलाधिकारी राजशेखर ने स्वतंत्रता संग्राम
सेनानियों को होने वाली परेशानी के दृष्टिगत घर पर ही उनका नियमित अंतराल
पर स्वास्थ्य परीक्षण कराने का फैसला किया था।
मंगलवार को सीएमओ को निर्देश
जारी कर चिकित्सकीय टीम गठित कर बुधवार से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व
उनके परिवारजनों का स्वास्थ्य परीक्षण घर पर कराने की व्यवस्था शुरू कराने
को कहा गया है।
जीवन रक्षक औषधियुक्त एंबुलेंस सेवा का लाभ भी इस दौरान
जरूरत पड़ने पर मुहैया कराया जाए।