फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकेटीयू: सीसीटीवी की निगरानी में खुलेंगी व स्कैन होंगी ओएमआर सीट

विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी की निगरानी में खुलेंगी और स्कैन होंगी ओएमआर शीट
विज्ञापन

डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (एकेटीयू) में 8 सितंबर से प्रस्तावित फाइनल ईयर एग्जाम की तैयारियां आखिरी चरण में हैं। परीक्षा को लेकर शनिवार को नोडल सेंटर और ऑब्जर्वर की अलग-अलग बैठक में दिशा निर्देश जारी किए गए और उनके कड़ाई से अनुपालन के निर्देश भी दिए गए।
बैठक में जानकारी दी गई कि परीक्षा केंद्र पर जब तक सीसीटीवी कैमरे नहीं लग जाते तब तक ओएमआर शीट नहीं उतरेगी। सीसीटीवी की निगरानी में ओएमआर शीट खुलेगी और परीक्षा होगी। फिर सील होकर नोडल सेंटर को दी जाएगी। इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं होगी। नोडल सेंटर परीक्षा केंद्र से उसी दिन ओएमआर शीट रिसीव करेंगे और तारीख, शिफ्ट, पेपर कोड के साथ इसकी जानकारी रखेंगे। इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से प्रदेश में बने 23 नोडल सेंटर पर ही ओएमआर शीट की स्कैनिंग करवाई जाएगी। परीक्षा के लिए विवि ने 172 सेंटर बनाए हैं और यहां 350 से अधिक ऑब्जर्वर तैनात किए हैं। इसी तरह ऑब्जर्वर को इस बार हर शिफ्ट के बाद उपस्थित और अनुपस्थित स्टूडेंट्स की जानकारी विवि को भेजनी होगी। परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया कि सभी को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने को कहा गया है। विद्यार्थियों से सेल्फ डिक्लेयरेशन फॉर्म भी भरवाया जाएगा।
विज्ञापन

ओएमआर शीट का सैंपल जारी
एकेटीयू पहली बार रेगुलर परीक्षा में ओएमआर बेस्ड एमसीक्यू पैटर्न पर आधारित परीक्षा आयोजित कर रहा है। इसीलिए विवि ने शनिवार को ओएमआर शीट का सैंपल भी कॉलेज और विद्यार्थियों के लिए जारी किया। कॉलेजों से कहा गया है कि वे इसके बारे में अपने विद्यार्थियों को भी जानकारी दें ताकि उन्हें परीक्षा के दौरान कोई दिक्कत न हो। क्योंकि इस बार परीक्षा मात्र दो ही घंटे की होगा।
विज्ञापन

बीआर्क डिजाइनिंग की परीक्षा भी दो घंटे की
एकेटीयू द्वारा एक आदेश जारी कर कहा गया है कि बीआर्क पाठ्यक्रम में डिजाइनिंग के विद्यार्थियों की परीक्षा भी ऑफलाइन मोड में एमसीक्यू पैटर्न पर होगी। यह परीक्षा भी दो घंटे की ही होगी। कुछ प्रवेश पत्रों में गलती से इसका समय 06-07 घंटे अंकित हो गया था। इसलिए विद्यार्थी इसमें कंफ्यूज न हों। कॉलेजों को भी इसकी जानकारी अपने विद्यार्थियों को देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें