फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिया कॉलेज ने 10 तक बढ़ाई आवेदन की तारीख

विज्ञापन
विज्ञापन
शिया कॉलेज ने 10 तक बढ़ाई आवेदन की तारीख
विज्ञापन

शिया पीजी कॉलेज में दाखिले के लिए अब 10 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। अभी तक कॉलेज में दाखिले के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख पांच सितंबर थी। महाविद्यालय के एडमिशन निदेशक डॉ. एमएम अबु तैय्यब ने बताया कि आवेदन ऑनलाइन विधि से महाविद्यालय के एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर जाकर किया जा सकता है।
विज्ञापन

ऑफलाइन विधि से फॉर्म महाविद्यालय के सीतापुर रोड, डालीगंज परिसर तथा विक्टोरिया स्ट्रीट, नक्खास परिसर से प्राप्त किए जा सकते हैं। प्रवेश काउंसिलिंग के लिए आवश्यक निर्देश महाविद्यालय की वेबसाइट www.shiacollege.org अथवा एडमिशन पोर्टल www.shiapgcollege.ac.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे। यह निर्देश महाविद्यालय के आफिशियल फेसबुक पेज https://www.facebook.com/shiacollegelucknow/ पर भी देखे जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें