सूत्रों ने बताया कि बैठक के दौरान राजभर ने प्रशासनिक उपेक्षा और जल्द होने वाले उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव पर चर्चा की। उन्होंने सरकार में काम न होने, उच्च स्तर पर मनमानी किए जाने की शिकायत की।
विधान परिषद की सीट पर फंसा है पेंच
राजभर विधान परिषद की एक सीट चाहते हैं। इस मामले में शाह ने लखनऊ की बैठक में बात करने का भरोसा दिया है। हालांकि शाह पहले ही विधान परिषद की एक सीट दूसरे सहयोगी अपना दल को देने का वादा कर चुके हैं। अब अपना दल की ओर से भी राज्यसभा चुनाव के बहाने पार्टी को इसी वादे की याद दिलाई जा रही है।