फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: सपा की टिप्पणी पर राजभर का पलटवार, 24 में फाइनल हो जाएगा, 27 में बचेंगे कि नहीं

Wed, 07 Feb 2024 11:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने सपा नेताओं पर टिप्प्णी की और सरकार से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने की मांग की।
विज्ञापन
सदन में ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी विधानसभा में बुधवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि जो लोग सदन में हल्ला करते हैं, उनका धरातल पर कुछ बचा नहीं है। 2024 के चुनाव में इनका सब फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन


सपा सदस्याें द्वारा उनको मंत्री नहीं बनाए जाने पर टीका-टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि मेरी चिंता मत कीजिए। आप 2027 में बचेंगे कि नहीं, इसकी चिंता करिए। शायराना अंदाज में बोले, ''अच्छे ने अच्छा बुरे ने बुरा कहा मुझे, जिसे जितनी जरूरत थी, उतना पहचाना मुझे...''। इस दौरान राजभर ने सरकार से सामाजिक न्याय समिति की रिपोर्ट लागू करने और बंजारा समुदाय को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग की।

लोकतांत्रिक जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह राजा भैया ने कहा कि दलालों के माध्यम से ज्यादा बिल कम किया जा रहा है। इसका स्थायी निदान होना चाहिए। उन्होंने विधायक निधि से इलाज के लिए दी जाने वाली राशि की अनुमति दस दिन में देने की मांग की। साथ ही असाध्य रोग के लिए मदद की अनिवार्यता समाप्त करने की मांग की। कहा कि किसानों को खेतों की फेंसिंग के लिए ब्याज मुक्त ऋण की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रतिपक्ष भी राम को अपना बताने से नहीं चूक रहा। उन्होंने मुख्यमंत्री से श्रीराम मंदिर में गोस्वामी तुलसीदास की प्रतिमा अरुण योगीराज से बनवा कर लगाने की मांग की।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री को दी बधाई
कांग्रेस दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने बेहतर कानून-व्यवस्था कायम करने के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी। हालांकि बीएचयू मामले में कहा कि दो महीने तक आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कन्या सुमंगला योजना की प्रशंसा करने के साथ बलिया में सामूहिक विवाह में हुए फर्जीवाड़े पर कहा कि सरकार को अपनी योजनाओं का दुरुपयोग होने से बचाना होगा। उन्होंने विधायकों का भत्ता बढ़ाने के लिए वित्त मंत्री के नेतृत्व में समिति गठित करने की मांग की। बसपा दल के नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि पूरे विश्व में राममंदिर निर्माण की सराहना हो रही है। हमें भी इसका गर्व है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें