फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओम प्रकाश राजभर का भाजपा पर हमला, कहा- जनता सरकार से नाराज चुनाव में देगी जवाब

Thu, 18 Oct 2018 08:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोंडा
विज्ञापन
ओम प्रकाश राजभर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एक बार फिर अपनी ही सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में विकास ठप है। इससे जनता खफा है और चुनाव में इसका जवाब देगी। राजभर बृहस्पतिवार को मनकापुर आईटीआई संचार विहार के गेस्ट हाउस परिसर में पार्टी के कार्यकर्ताओं को सम्बोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कानून व्यवस्था पर के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा। कहा कि जब चुनाव आता है तब राम मंदिर मुद्दा गर्माता है। बिना मुसलमान के हिन्दू राष्ट्र नहीं बन सकता है। सभी धर्मों को साथ लेकर चलना पड़ेगा। हिन्दू कोई धर्म नहीं है यह तो सनातन धर्म है। मैं हिन्दु नहीं सनातन हूं।

उन्होंने कहा कि यदि संयोग से एक दिन के लिए प्रदेश का मुख्यमंत्री बना गया तो गरीबों की झोपड़ी उजाड़ कर पक्की छत बनवा दूंगा। इससे पहले गोंडा जाने के दौरान फैजाबाद में भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


इस मौके पर उन्होंने पत्रकारों से कहा कि सीट मायने नहीं रखती जीत मायने रखती है। मैं एनडीए में हूं और एनडीए में ही रहकर ही लोकसभा का चुनाव लड़ूंगा। राजभर ने दावा किया कि 27 प्रतिशत पिछड़ा वर्ग आरक्षण में पिछड़ा वर्ग में पिछड़ा, अति पिछड़ा और सर्वाधिक पिछड़ा कैटेगरी की मांग की गई है। जब तक ये लागू नहीं होता पिछड़ा वर्ग को लाभ नहीं मिल पाएगा। इस मुद्दे पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने भी विचार का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

गांवों में अधिकारी केवल कागजों पर बना रहे राशन कार्ड

उन्होंने आरोप लगाया कि गांवों में राशन कार्ड नहीं बन रहे हैं अधिकारी केवल कागजों पर काम कर रहे हैं। सेकुलर मोर्चा के संयोजक शिवपाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार और भाजपा शिवपाल यादव पर मेहरबान है। एक तरफ बंगला अलॉट कर रही है तो दूसरी तरफ जेड प्लस सुरक्षा भी दे रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें