फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा पर फिर हमलावर हुए राजभर, बोले- पिछड़ों से किए वादों से मुकरे अमित शाह

Wed, 24 Oct 2018 12:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ओमप्रकाश राजभर
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने भाजपा सरकार पर पिछड़ों और अति पिछड़ों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के समय भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पिछड़ों को 54 प्रतिशत आरक्षण देने का वादा किया था, लेकिन बाद में मुकर गए।

विज्ञापन


राजभर मंगलवार को सरोजनीनगर के मखदुमपुर कैथी गांव में लोधी महासभा की जनसभा में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने 18 महीने में कोई काम नहीं किया है। भाजपा के लोग पिछड़ों से वोट तो लेना जानते हैं, लेकिन उनके हक एवं विकास के नाम पर मुंह फेर लेते हैं।

लखनऊ जिले में साढ़े तीन लाख लोधी मतदाता हैं, लेकिन मुझे आश्चर्य है कि फिर भी यहां से लोधी समाज का न कोई विधायक है और न ही दर्जा प्राप्त मंत्री। यहां के लोधी समाज को संगठन में भी भाजपा ने समुचित भागीदारी नहीं दी है। 
विज्ञापन


लोधी महासभा के जिलाध्यक्ष अजीत लोधी ने समाज के सभी संगठनों को एक मंच पर आने का आह्वान करते हुए कहा कि हमारी संख्या के आधार पर हमें राजनीतिक भागीदारी मिलनी चाहिए।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय लोधी ने कहा लोधी समाज के बड़े नेता अपने स्वार्थ के कारण समाज के विकास और अधिकार की बात नहीं करते। हरीसिंह लोधी की अध्यक्षता में हुई जनसभा में नारायण लोधी, मनोज लोधी, कृष्ण लोधी, संजय लोधी, रामसिंह लोधी, अखिलेश लोधी व मानसिंह राजपूत मौजूद रहे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें