फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP : सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहा- अखिलेश के इशारे पर ड्रामा कर रहे हैं स्वामी, आहत हैं तो MLC पद छोड़ें

Wed, 14 Feb 2024 12:07 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद अखिलेश यादव के इशारे पर ड्रामा कर रहे हैं अगर इस्तीफा ही देना था तो एमएलसी के पद से देते।
विज्ञापन
सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे पर सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव के इशारे पर स्वामी प्रसाद ड्रामा कर रहे हैं। राजभर का कहना है कि अगर स्वामी प्रसाद वास्तव में अखिलेश के व्यवहार से आहत हैं तो एमएलसी के पद से इस्तीफा क्यों नहीं दिया।

विज्ञापन


सुभासपा अध्यक्ष ने बलिया में मीडिया से बातचीत में कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के संगठन का पद तो छोड़ दिया लेकिन सपा में बने रहेंगे। ये कौन सा सिद्धांत हैं। इससे स्पष्ट है कि यह स्वामी प्रसाद ने ये ड्रामा अखिलेश के इशारे पर किया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव और स्वामी प्रसाद मिलकर मुसलमानों का वोट लेने के लिए ड्रामा कर रहे हैं।
 
राजभर ने कहा कि स्वामी प्रसाद की संगठन में तो कभी भी वापसी हो सकती है। अगर स्वामी सपा के एमएलसी के पद से इस्तीफा देते तो स्वीकार हो जाता इसलिए उन्होंने संगठन से इस्तीफा दिया।
विज्ञापन


राजभर ने अखिलेश को घेरते हुए कहा आज तक तो स्वामी प्रसाद मौर्य के किसी बयान पर सपा अध्यक्ष ने कोई एक्शन  नहीं लिया। आज शिव पूजन करने के समय ड्रामे के तहत इस्तीफा दिलवा दिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें