फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा एक्सीडेंट में वृद्धा की मौत, कार्रवाई की दहशत में चालक ने की आत्महत्या

Wed, 13 Feb 2019 08:21 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

बाराबंकी के रामसनेहीघाट में ई-रिक्शा चालक की गलती से वृद्ध महिला की जान चली गई। इस घटना से ई-रिक्शा चालक युवक इतना डर गया कि उसने फांसी लगा ली। नारायण पुर भुडेहरी गांव में खड़े ई-रिक्शा को स्टार्ट करना एक नौसिखिए युवक को भारी पड़ गया। ई-रिक्शा अचानक स्टार्ट होते ही आगे बढ़ने पर एक बुजुर्ग महिला उसकी चपेट में आकर जख्मी हो गई और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


वृद्धा की मौत की खबर लगते ही ई-रिक्शा चलाने वाला युवक इतनी दहशत में आ गया कि उसने देर रात कार्रवाई के डर से फांसी लगा ली। वृद्धा और युवक की मौत से पूरे गांव में कोहराम तो मच ही गया पर हर जुबान पर एक ही बात थी कि मौत का कोई ठिकाना नहीं। इस घटना के बाद गांव पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। देर रात तक किसी की तरफ से कोई रिपोर्ट दर्ज नही हुई है। 
      
मंगलवार की शाम रामसनेहीघाट कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नारायणपुर भूड़ेहरी निवासी कमलेश रावत ई-रिक्शा चलाता है। दोपहर में ई-रिक्शा में चाभी लगाकर खाना खाने चला गया तभी गांव का रहने वाला उमेश उर्फ करिया ई-रिक्शा किनारे करने के लिए उस पर बैठ गया और चाभी घुमा दी। ई-रिक्शा बेकाबू होकर गांव की रहने वाली वृद्घा माधुरी पत्नी पांचू के ऊपर चढ़ गया। गंभीर रूप से घायल माधुरी की इलाज के दौरान एक निजी अस्पताल में देर रात मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की खबर गांव में पहुंचते ही लोग उमेश पर कार्रवाई कर जेल भेजवाने की बात कहने लगेे। कार्रवाई से घबराए उमेश उर्फ करिया ने अपने की घर में फांसी लगाकर जान दे दी। यह जानकारी मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। मामूली सी घटना में दो लोगों की जान जाने की सूचना पर पहुंची रामसनेहीघाट की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों के शवों को पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है किसी तरफ से कोई तहरीर न मिलने के कारण केस दर्ज नहीं किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें