फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका गांधी ने पार्टी कार्यकताओं में भरा जोश, कहा - 2019 की लड़ाई हम जी जान से लड़ेंगे

Wed, 13 Feb 2019 08:04 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा - फोटो : PTI
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पूर्वी क्षेत्र की महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि वे 2019 की लड़ाई हम जी जान से लड़ेंगे। यह बात उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बैठक के दौरान कही। इससे पहले भी उन्होंने संकेत दिए थे कि चुनाव से ज्यादा उनका ध्यान पार्टी को मजबूत करने पर रहेगा। दो दिन पहले रोड शो से उन्होंने उत्तर प्रदेश दौरे की शुरुआत की थी। उनके साथ आए उत्तर प्रदेश पश्चिमी क्षेत्र के महासचिव ज्योतिरादित्य सिंधिया ने घोषण की है कि राज्य में उनकी पार्टी महान दल के साथ चुनाव लड़ेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले प्रियंका ने बुधवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों के प्रतिनिधिमंडल नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम (एनएमओपीएस) से मुलाकात की। उन्होंने कर्मचारियों को भरोसा दिलाया कि इस मुद्दे को लोकसभा चुनाव में कांग्रेस अपने घोषणा पत्र में शामिल करेगी। कर्मचारियों के अनुसार, प्रियंका ने मामले पर सहानुभूति दिखाते हुए कहा कि 40 साल तक सेवा करने के बाद भी कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने इस बारे में पत्र लिखकर कांग्रेस घोषणा पत्र समिति को भिजवाया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें