फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं ढह न जाए पानी की टंकी

Fri, 25 Oct 2013 02:39 PM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
एसएन शर्मा, एल्डिको-2
विज्ञापन


रायबरेली रोड स्थित एल्डिको-दो के सेक्टर-एक में बनी पानी की टंकी कभी भी ढह सकती है। पिलर बीच से जर्जर हो गए हैं और सरिया दिखने लगे हैं।

दो पिलर जर्जर होने से अन्य पिलर पर भार बढ़ रहा है। इस कारण कब टंकी बैठ जाए कुछ कहा नहीं सकता। टंकी पार्क के पास बनी हुई है।

पार्क में कॉलोनी के लोग व बच्चे टहलने-खेलने जाते हैं। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। टंकी के खतरनाक होने की शिकायत कॉलोनीवासियों की ओर से एक सप्ताह पहले जलकल विभाग के क्षेत्रीय अधिशासी अभियंता से की गई मगर कोई सुनवाई नहीं।

डीएम के यहां भी शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसे लेकर कॉलोनीवासी नाराज हैं। एल्डिको आवासीय समिति के अध्यक्ष एसएन शर्मा ने बताया कि कॉलोनी निजी कंपनी एल्डिको ने बसाई है, उसी ने टंकी भी बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाप्रबंधक जलकल आरपी वर्मा का कहना है कि यदि टंकी का पिलर जर्जर है, तो उसकी मरम्मत होगी। अधिशासी अभिंयता से इस बारे में रिपोर्ट मांगी जाएगी और वह खुद भी टंकी देखने जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें