फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

68 के दूल्हे और 65 की दुल्हन की शादी की तस्वीरें देख लीजिए

Sat, 20 Jun 2015 11:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बीते दिनों कानपुर में हुए सर्व धर्म हिंदू मुस्लिम समाजवादी विवाह सम्मेलन में 68 साल के वीरेंद्र कुमार ने 65 साल की रीना देवी का हाथ थामा। खुद के अकेलेपन को दूर करने के लिए उम्र के इस पड़ाव में आकर वीरेंद्र और रीना ने अग्नि के सामने सात फेरे लिए।
विज्ञापन

 
उधर, विवाह सम्मेलन में दो मुस्लिम जोड़ों ने निकाह पढ़ा और छह हिंदू जोड़ों ने फेरे लेकर गृहस्थ जीवन की शुरुआत की। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार अरविंद सिंह घोष ने सभी वधुओं को पार्टी की तरफ से 11-11 हजार रुपये दिए।

सर्व धर्म विवाह सम्मेलन में सभी की निगाहें वीरेंद्र कुमार और रीना देवी की तरफ ही टिकी हुईं थीं। ग्वालटोली निवासी वीरेंद्र ने कहा कि दोनों ने खुद का अकेलापन दूर करने के लिए इस उम्र में शादी करने का फैसला किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकेलेपन के चलते लिया फैसला

बताया कि उनकी पत्नी की मौत 15 साल पहले और रीना के पति की मौत 10 साल पहले हो गई थी। दोनों ही नि:संतान हैं।

परिवार में कोई करीबी न होने, अकेलेपन के चलते शादी करने का फैसला किया। वीरेंद्र कहते हैं कि रीना को पहले से जानते हैं, वह होमगार्ड से रिटायर्ड हुई हैं।

वीरेंद्र कहते हैं कि कुछ लोगों ने हमारे इस फैसले पर हंसी उड़ाई लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ता। इस उम्र का खालीपन वही समझ सकता है, जो इस दौर से गुजरा हो।

सम्मेलन में सपना-अनिल कुमार, वर्षा सिंह-विनोद कुमार, नित्या देवी-पंकज वर्मा, रीना देवी-वीरेंद्र कुमार, रुखसार बेगम-असलम, पुष्पा-राहुल और फसीमा-कबीर का निकाह और फेरे कराए गए।

इस मौके पर कमल बाबू यादव, अशद मारुफ, मनीष यादव, शोभित प्रताप सिंह, नवाब सिंह, दिलीप सिंह यादव मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें