फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल को स्वस्थ रखेगा अलसी का तेल

Thu, 27 Mar 2014 02:25 PM IST
अमित यादव /अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इसमें शरीर को फायदा पहुंचाने वाला ओमेगा थ्री तत्व सबसे ज्यादा होता है। साथ ही ये दिल को नुकसान पहुंचाने वाले ओमेगा सिक्स के स्तर को भी नियंत्रित रखता है।
विज्ञापन


यह जानकारी एस.एन. मेडिकल कॉलेज के प्रो. एस.के. मिश्रा ने दी। मौका था बुधवार को केजीएमयू के कम्यूनिटी मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ विभाग के 56वां स्थापना दिवस का ।

आगरा मेडिकल कॉलेज के कम्यूनिटी मेडिसिन एंड पब्लिक हेल्थ विभाग के हेड प्रो. एस.के. मिश्रा ने कहा कि खाना पकाने के लिए  तेल के चयन में सावधानी बरतनी चाहिए।
विज्ञापन


अलसी के तेल में ओमेगा-3 अधिक होता है। ये अन्य तेलों से मिलने वाले ओमेगा सिक्स के स्तर को बराबर करता है। कुछ लोग खाने में अलसी का तेल दिन में एक बार जरूर इस्तेमाल करते हैं।

प्रो. मिश्र ने जानकारी दी कि बाजार में बिक रहे तेल में फैट, ओमेगा थ्री और सिक्स के स्तर को जरूर देखना चाहिए।

उसमें पूफा (पीयूएफए-पॉली अनसेच्युरेटेड फैटी एसिड) और मूफा (एमयूएफए-मोनो सेच्युरेटेड फैटी एसिड)  का अनुपात देखें।

इसके बाद तय करें कि कौन सा खाद्य तेल आपके लिए सही रहेगा। उन्होंने बताया कि जो खाद्य तेल इस्तेमाल किया जाए उसमें सेच्युरेटेड फैट की मात्रा 10 फीसदी से कम होनी चाहिए।

इसके अलावा पूफा-मूफा का स्तर चार अनुपात एक से अधिक नहीं होना चाहिए। यही नहीं, खाद्य तेल में ओमेगा थ्री और सिक्स का स्तर एक अनुपात चार से अधिक नहीं होना चाहिए।

प्रो. मिश्रा ने बताया कि खाद्य तेलों का इस्तेमाल कम से कम करना चाहिए। यदि सुबह सरसों का तेल का इस्तेमाल किया गया है तो शाम को किसी और तेल से खाना पकाना चाहिए।
विज्ञापन


इस मौके पर केजीएमयू के वीसी प्रो. डी.के. गुप्ता, कम्यूनिटी मेडिसिन विभाग के हेड प्रो. उदय मोहन, डॉ. नईम अहमद, डॉ. ओपी सिंह, एस.ए. अब्बास मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें