फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से ऑयल रिसाव, घंटों बत्ती गुल

Wed, 16 Jul 2014 03:03 AM IST
नरेश शर्मा/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
पुराने शहर नक्खास क्षेत्र में मंगलवार को ट्रांसफार्मर से ऑयल रिसाव होने के कारण बिजली आपूर्ति में व्यवधान आया।
विज्ञापन


वहीं फैजुल्लागंज में 11 केवी लाइन पर पेड़ गिरने के कारण तार टूटने के कारण लोगों को देर रात तक बिजली संकट की चपेट में रहना पड़ा।

दूसरी ओर बारिश के चलते खराबी के कारण बिजली संकट उत्पन्न हुआ। नक्खास पुलिस चौकी के निकट स्थित 990 केवीए ट्रांसफार्मर की बुशिंग ढीली होने के कारण उससे ऑयल बहने लगा।

ऑयल रिसाव की सूचना पाते ही उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। इससे दोपहर एक बजे आसपास के हिस्से की बिजली गुल हो गई, जो शाम चार बजे तक चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन


यह कार्य हुआ तो नक्खास बाजार में 400 केवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया शुरू हुई जो देर शात तक चली। इससे व्यापारियों को और रात को रोजेदारों को बिजली संकट से जूझना पड़ा।

फैजुल्लागंज में शाम चार बजे बिजली लाइन पर पेड़ गिरा तो रात आठ बजे तक बिजली संकट बना रहा। कूपर रोड उपकेंद्र के जियामऊ फीडर में तकनीकी खराबी आने के कारण कई घंटे तक बत्ती गुल रही।
विज्ञापन


इसके अलावा अहिबरनपुर उपकेंद्र के खदरा एवं त्रिवेणीनगर इलाके में शाम को गुल बिजली देर रात तक चालू नहीं हो सकी। यह बिजली संकट तकनीकी खराबी के चलते उत्पन्न हुआ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें