फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया गांवों के विकास में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

Fri, 24 Jan 2014 08:56 AM IST
राजेंद्र सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य सचिव जावेद उस्मानी ने डॉ. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के तहत चयनित गांवों में सीसी रोड के निर्माण में लापरवाही पर अफसरों को चेताया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर हाल में लोहिया ग्रामों में आंतरिक गलियों एवं नालियों के निर्माण में गुणवत्ता का ध्यान रखा जाए।

उन्होंने प्रमुख सचिव,पंचायती राज को निर्देश दिए कि डॉ. लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना गलियों एवं नालियों का निर्माण कार्य समय से पूरा करा लिया जाए।

तय समय में काम पूरा न हुआ तो संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

गुरुवार को यहां शास्त्री भवन स्थित अपने कार्यालय में डॉ.राम मनोहर लोहिया समग्र ग्राम विकास योजना के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे।

बैठक में प्रमुख सचिव पंचायती राज आरएम श्रीवास्तव, प्रमुख सचिव राजस्व के. एस. अटोरिया, प्रमुख सचिव वित्त हिमांशु कुमार, प्रमुख सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन एसपी गोयल मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें