फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकीलों ने जज के खिलाफ खोला मोर्चा

Thu, 23 Jan 2014 04:27 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बुधवार को हाईकोर्ट में एक जज और वकील के बीच बवाल ने रौद्र रूप ले लिया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट के वकीलों ने काम ठप कर दिया। इतना ही नहीं, वकीलों के एक बड़ा जत्थे ने सीएम आवास घेरने की भी तैयारी की।

इस पूरे मामले के अपडेट्स, यहां पढ़िए-

3:35 वकीलों ने मार्च नहीं निकाला। हाई कोर्ट पर ही उनका बवाल शांत हो गया।

3:30 एएसपी, एडीएम, सीओ, एसीएम सहित कई थानों और पीएसी परिवर्तन चौक पर वकीलों को रोकने के लिए पहले ही तैनात हैं।

2:43 सीएम आवास का घेराव करने जाने की तैयारी कर रहे हैं।

2:42 इस मामले को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में भी एक मीटिंग चल रही है।

2:40 हाईकोर्ट के गेट नं तीन पर वकीलों की मीटिंग चल रही है।

2:35 मांगें न माने जाने पर वकीलों ने हाईकोर्ट में जरा भी काम नहीं होने दिया।

2:30 वकीलों ने मांग की वरष्ठि अधिवक्त से बदसुलूकी करने वाले न्यायाधीश को न सिर्फ कोर्ट से हटाया जाए, बल्कि उन्हें उत्तर प्रदेश से ही बाहर भेज दिया जाए।
विज्ञापन


2:20 हाईकोर्ट में आज भी बवाल जारी है। पुलिस फोर्स भारी तादाद में तैनात कर दी गई है।

















क्या है बवाल की वजह
कोर्ट परिसर नं. 7 में बुधवार दोपहर किसी मामले की पैरवी कर रहे एक वकील की जज से कहासुनी हो गई। सूत्रों के मुताबिक, वकील आरएस सक्सेना ने कोर्ट में कुछ ऐसे तर्क रखे कि जज सतीश चंद्रा ने उन्हें नॉन सेंस कह दिया। इतना ही नहीं, जज साहब ने सक्सेना के कुछ पेपर्स भी फेंक दिए।
विज्ञापन


नई-नई वकालत शुरू करने वाले सक्सेना को यह बात गंवारा नहीं हुई और उन्होंने जज साहब से बहस शुरू कर दी।

इससे नाराज, जज साहब ने सक्सेना की गिरफ्तारी के आदेश दे डाले। यह खबर कोर्ट के अन्य वकीलों को पता चली तो माहौल गर्म हो गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें