फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छठ पूजा तैयारी को लेकर अफसरों ने किया छह किमी तक गोमती तटों का दौरा

विज्ञापन
छठ पूजा की तैयारी।
विज्ञापन
लखनऊ। छठ पूजा की तैयारियों को लेकर बुधवार को नगर निगम के अधिकारियों ने लक्ष्मण मेला स्थल से पीपा पुल तक करीब छह किमी तक गोमती नदी तटों का निरीक्षण किया। इस दौरान गोमती में कूड़ा को रोकने के लिए ग्रीन नेट की बजाय घाटों के पास लोहे की ग्रिल लगाने के निर्देश दिए गए। गंदगी फैलाने वालों पर 16,800 रुपये जुर्माना भी लगाया गया। नगर आयुक्त ने अधिकारियों के साथ बैठक भी की।
विज्ञापन

बैठक में नगर आयुक्त गौरव कुमार ने निर्देश दिए कि गोमती के पानी व घाटों की सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, टूटी टाइल्स की मरम्मत, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, चेंजिंग रूम व मोबाइल टॉयलेट्स की पर्याप्त व्यवस्था समय से पूरी कराई जाए। अपर नगर आयुक्तों ने बताया कि लक्ष्मण पार्क घाट, मनकामेश्वर आरती घाट, झूलेलाल पार्क घाट, रानीपुर रोड छठ पूजा घाट, स्कूटर इंडिया चौराहा गौरी छठ पूजा स्थल, साजिया घाट (पक्के पुल के पास), नियर बेरल नंबर-2, कुड़िया घाट, मेहंदी घाट (पीपे वाला पुल) एवं लल्लूमल घाट का स्थलीय निरीक्षण किया गया है। वहां पर सुधार को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए गए हैं।
सफाई के लिए स्कीमर के अलावा 15 नावें भी तैनात
अपर नगर आयुक्तों बताया कि गोमती नदी की नियमित सफाई के लिए उक स्कीमर मशीन एवं 15 नावें तैनात की गई हैं, जिन पर जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा है, ताकि उनकी वास्तविक समय पर निगरानी की जा सके। निरीक्षण के दौरान स्कीमर को कार्यरत पाया गया।कुछ स्थानों पर फ्लोटिंग कूड़ा एकत्र पाया गया, जहां बनाए गए बैरियरों की सफाई के लिए नियमित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। नदी एवं पुलों के ऊपर चिन्हित स्थानों पर जागरूकता बोर्ड लगाने को कहा गया है, ताकि आमजन सीधे नदी में फूल-माला, पूजन सामग्री या कचरा न डालें। इसके लिए नदी के दोनों किनारों पर अर्पण कलश की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

छठ पूजा की तैयारी।

छठ पूजा की तैयारी।

छठ पूजा की तैयारी।

छठ पूजा की तैयारी।

छठ पूजा की तैयारी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें