फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की जमीन का बाजार मूल्य से चार गुना हो मुआवजा : भाकियू

Tue, 28 Apr 2026 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
नगराम के अनैया गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में माैजूद भाकियू लोकतांत्रिक के पदा​धिकारी व
विज्ञापन
नगराम। भारतीय किसान यूनियन लोकतांत्रिक (अराजनैतिक) की ओर से सोमवार को नगराम के अनैया गांव में कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश सिंह चौहान की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में किसानों व आमजन से समस्याओं को उठाया गया। राकेश सिंह चौहान ने कहा कि बेरोजगारी, किसानों की फसलों के समर्थन मूल्य, आपदा सहायता और सरकारी अस्पतालों में दवाओं की कमी जैसे मुद्दों पर जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय होनी चाहिए। सरकारी उपयोग के लिए किसानों की अधिग्रहण की जाने वाली जमीन का बाजार दर से चार गुना अधिक दर पर भुगतान किया जाए। सहकारी समितियों के जर्जर भवनों का पुनर्निर्माण कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय महासचिव ठाकुर विनीत सिंह, जिलाध्यक्ष लखनऊ अतुल कुमार ने कहा समस्याओं का निराकरण नहीं हुआ तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। प्रदेश सचिव अश्विनी मिश्रा, कार्यकारिणी सदस्य उमेश यादव, सतीश कुमार जायसवाल, सुनील पटेल, रवि वर्मा, रंगीन यादव, सिपाही लाल यादव आदि मौजूद रहे।

नगराम के अनैया गांव में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में माैजूद भाकियू लोकतांत्रिक के पदाधिकारी व

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें