मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के द्वारा जनवरी 2013 में स्मार्ट
कार्ड ड्राइविंग लाइसेंस की नई व्यवस्था का उद्घाटन करने एवं साधारण
ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) का स्मार्ट कार्ड डीएल में कनवर्जन कराए जाने के
बाद खासतौर पर राजनेताओं और नौकरशाहों (आईएएस) में स्मार्ट कार्ड डीएल
बनवाने का क्रेज बढ़ता जा रहा है।
जब से राज्यपाल बीएल जोशी एवं मुख्य सचिव
जावेद उस्मानी स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाया तब से आए दिन कोई न कोई राजनेता
एवं नौकरशाह स्मार्ट कार्ड डीएल की चाहत में आरटीओ (संभागीय परिवहन
अधिकारी) दफ्तर पहुंच रहा है।
इसी क्रम में गुरुवार को एक साथ चार आईएएस
आरटीओ पहुंचे तो दफ्तर में अफरा-तफरी मच गई।
सूत्रों
ने बताया कि गुरुवार को चार आईएएस के स्मार्ट कार्ड डीएल बनवाने की सूचना
पहुंची तो दोपहर बाद से ही तैयारी का सिलसिला शुरू हुआ।
दोपहर बाद प्रमुख
सचिव अनंत कुमार सिंह, सूचना निदेशक प्रभात मित्तल, विशेष सचिव अरविंद
नरायन मिश्र एवं सगीर अहमद ने आरटीओ में दस्तक दी।
इनमें किसी आईएएस ने
साधारण डीएल का स्मार्ट कार्ड डीएल में कनवर्जन तो किसी ने साधारण डीएल का
नवीनीकरण के साथ ही स्मार्ट कार्ड डीएल में तब्दील कराया।
आरटीओ ने सभी
आईएएस वेब कैमरे से उनकी फोटो खिंचवाई फिर अंगूठा का निशान दिलवाया।