फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसरों ने हाईकोर्ट में बोला झूठ, डेंगू से हुइ 67 मौतें, बताई सिर्फ नौ

Wed, 19 Oct 2016 01:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कोर्ट - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
डेंगू के मामले में हर कदम पर गैर जिम्मेदाराना रवैया अपनाने वाले स्वास्थ्य विभाग ने अपनी लापरवाही छिपाने के लिए हाईकोर्ट में भी झूठ बोलने से गुरेज नहीं किया।
विज्ञापन


हाईकोर्ट की फटकार के बाद स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू से कुल 67 मौतों का रिकॉर्ड इकट्ठा किया लेकिन कोर्ट में गिनाईं सिर्फ नौ मौतें। सीएमओ के पास कुल 31 मौतों का रिकॉर्ड है लेकिन उन मौतों को डेंगू मानने को तैयार नहीं है क्योंकि इन मरीजों की एलाइजा जांच नहीं हुई थी। 

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी की मानें तो कार्ड और एलाइजा जांच का नियम स्वास्थ्य विभाग का है तो मौतों का सही कारण बताने की जिम्मेदारी भी उसी की है। कार्ड टेस्ट में जिन मरीजों को डेंगू पॉजीटिव आया और उनकी मौत हुई और उनकी एलाइजा जांच नहीं कराई गई तो अब उन मौतों का सही कारण एलाइजा या पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही पता चल सकता है। 
विज्ञापन


सच तो यह है कि डेंगू से मौतों के राज स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अपनी लाज बचाने के लिए दबा रखा है। हाईकोर्ट में पेशी के दौरान अफसरों ने अपनी ही रिपोर्ट में हेरफेर किया था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें