फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अफसरों ने दो घंटे तलाशे आग लगने के कारण

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। आनंदनगर स्थित रेलवे अस्पताल में सोमवार सुबह आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए पड़ताल शुरू हो गई है। मंगलवार को मौके पर पहुंची रेलवे की टीम ने करीब दो घंटे तक पड़ताल की। इस दौरान कर्मचारियों, मरीजों व तीमारदारों से बात की। टीम बुधवार को डीआरएम सुनील वर्मा को रिपोर्ट सौंपेगी।
विज्ञापन

आग अस्पताल के सर्वर रूम में लगी थी। गनमीत रही थी बड़ा हादसा नहीं हुआ था, क्योंकि उस वक्त अस्पताल में 130 मरीज भर्ती थे। हादसे के बाद चर्चा रही कि रेलवे अस्पताल के सर्वर रूम में एसी नहीं था। सिग्नल टेलीकम्युनिकेशन विभाग में कर्मचारी की तैनाती नहीं थी। अस्पताल में आग से बचाव के इंतजाम नाकाफी थे।

आग से बचाव को लेकर बीते वर्ष रेलवे प्रशासन ने थर्ड पार्टी फायर सेफ्टी ऑडिट करवाया था। रिपोर्ट में फायर स्प्रिंकलर, अग्निशमन यंत्र, वाटर हाइडेंट, स्टोरेज के लिए पानी के टैंक बनाने के लिए कहा गया था। इन कामों के लिए 2.50 करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाया गया, जो अब भी लंबित है। सात अफसरों की जांच टीम में रेलवे के सेफ्टी ऑडिट, बिजली, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी थे। जिस सर्वर रूम में आग लगी थी वह अभी सील है। इसे खोलकर फोरेंसिक टीम जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें