फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: निकायों में पहली बार अधिकारियों को मिली मनपसंद तैनाती, पत्र बांटा गया

Thu, 25 May 2023 04:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

नगर विकास मंत्री ने नवनियुक्त 97 अधिकारियों को तैनाती पत्र वितरित कर दिया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहरों की रैंकिंग में सुधार के लिए अधिकारियों को प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
नगर विकास मंत्री एके शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश सरकार ने अफसरों की तैनाती को लेकर नगर निकायों में नई पहल करते हुए अधिकारियों को उनके मन पसंद निकायों में तैनाती दी है। हाल में ही नवचयनित 97 निकाय अधिकारियों से विकल्प लेकर उन्हें तैनात किया गया है। इन अधिकारियों को तैनाती देने से पहले 45 दिन का आधारभूत प्रशिक्षण भी दिया गया। अब तक प्रशिक्षण देने की व्यवस्था नहीं थी।

विज्ञापन


प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी नवनियुक्त अधिकारियों को नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने तैनाती पत्र दिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि निकाय अधिकारियों पर शहरों की रैकिंग में सुधार लाना बड़ी जिम्मेदारी है। इसलिए सभी अधिकारी इसके लिए पूरी लगन से प्रयास करें।

 

ये भी पढ़ें - लगातार चौथे साल नहीं बढ़ेंगी बिजली दरें, नियामक आयोग ने बिजली कंपनियों का प्रस्ताव खारिज किया

ये भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी बोले, नए संसद भवन के उद्घाटन कार्यक्रम का बहिष्कार दुर्भाग्यपूर्ण व गैर जिम्मेदाराना

विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय निकाय निदेशालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर विकास मंत्री ने नव नियुक्त 24 महिला अधिकारी और 73 पुरुष अधिकारियों को तैनाती पत्र दिया। इनमें 5 सहायक नगर आयुक्त, 81 अधिशासी अधिकारी, 9 राजस्व निरीक्षक और 2 सहायक अभियंता (ट्रैफिक) शामिल हैं। उन्होंने नव नियुक्त अधिकारियों को निकायों में कार्यभार संभालने के बाद अपने-अपने कार्यों से शहरों को श्रेष्ठ बनाने की अपील भी की।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें