फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अभ्यर्थियों से पहले अफसरों की परीक्षा

Tue, 22 Jul 2025 01:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
लोक सेवा आयोग परीक्षा भवन में हुई बैठक में मौजूद केंद्र व्यवस्थापक और नोडल अधिकारी। -संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। संघ लोक सेवा आयोग की समीक्षा अधिकारी की प्री परीक्षा की तैयारियों के मददेनजर सोमवार को डीएम विशाख जी ने बैठक ली। अलीगंज स्थित लोक सेवा आयोग भवन में हुई इस बैठक में केंद्र व्यवस्थापकों और नोडल अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। लखनऊ में कुल 129 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 61512 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। केंद्र व्यवस्थापक आयोग की गाइडलाइंस का गहन अध्ययन करें और उनका पालन सुनिश्चित करें। परीक्षा के दौरान गेट परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले वीडियो रिकॉर्डिंग व एनाउंसमेंट के साथ बंद कर दिए जाएंगे, जिसके बाद किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। निर्देश दिए कि केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे पहले ही चेक कर लिए जाएं और मोबाइल जमा कराने की पुख्ता व्यवस्था हो। परीक्षा रविवार, 27 जुलाई को सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 बजे तक होगी।

बैठक में उप सचिव लोक सेवा आयोग विवेक श्रीवास्तव, अपर जिलाधिकारी नागरिक आपूर्ति ज्योति गौतम, उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज अंकित शुक्ल, जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें