फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'मुलायम पर आरोप लगाने वालों की मानसिकता कुंठित'

Mon, 13 Jul 2015 02:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी ने रविवार को मुलायम सिंह यादव के खिलाफ थाने में तहरीर देने वाले आईपीएस अफसर पर निशाना साधा। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता और राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेंद्र चौधरी ने कहा कि कुछ अफसरों को राजनीति का शौक लग गया है।
विज्ञापन


उन्होंने आईपीएस अमिताभ ठाकुर पर निशाना साधते हुए उन्हें कुंठित मानसिकता वाला बताया।

उन्हें सियासत करनी है तो नौकरी छोड़कर राजनीति में आएं। प्रशासन का अंग रहते अफसरों की नेतागिरी किसी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी।

चौधरी ने कहा कि विडंबना है कि लोकतंत्र की मर्यादाओं से खिलवाड़ करने में कुछ दलों के नेता भी शामिल हो गए हैं। उन्हें इस खतरे को समझना चाहिए कि विभागीय और प्रशासनिक मर्यादा तोड़ने वालों की अनुशासनहीनता को बढ़ावा देना संपूर्ण प्रशासनतंत्र को पंगु बना सकता है।
विज्ञापन

अफसरों को प्रशासकीय गरिमा अनुशासन का ख्याल नहीं

चौधरी ने कहा कि कुछ अधिकारी आजकल अपने पद का दायित्व और विभागीय कामकाज निबटाने से ज्यादा दिलचस्पी सोशल मीडिया पर बयानबाजी में ले रहे हैं। ऐसे अधिकारी अपनी सेवा नियमावली का भी उल्लंघन कर रहे हैं। उन्हें प्रशासकीय गारिमा एवं अनुशासन का भी खयाल नहीं है।

उन्होंने खेद जताते हुए कहा कि कुंठित मानसिकता वाले लोग अब सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह पर भी बेबुनियाद आरोप लगाने में संकोच नहीं कर रहे।

मुलायम देश के प्रतिष्ठित नेताओं में हैं। छह दशक के सार्वजनिक जीवन में विरोधी भी उनके व्यवहार के बारे में कोई शिकायत नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें