आईपीएस अमिताभ ठाकुर के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराने वाली महिला का गोमतीनगर पुलिस ने रविवार को मेडिकल परीक्षण कराया। दोपहर करीब डेढ़ बजे महिला दरोगा अनुराधा पीड़िता को लेकर राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचीं।
मामले की जांच कर रहे सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव ने बताया कि तीन घंटे तक मेडिकल परीक्षण हुआ। फिर थाने में उसके बयान दर्ज किए गए।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि महिला और उसके पति को गोपनीय स्थान पर रखा गया है। अब सोमवार को महिला का कोर्ट में बयान दर्ज कराने की तैयारी है। इस बीच पुलिस ने अमिताभ ठाकुर और उनकी पत्नी सामाजिक कार्यकर्ता नूतन ठाकुर के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
छह महीने बाद मेडिकल का क्या औचित्य
पुलिस महकमे में दिनभर चर्चा रही कि बीती 31 दिसंबर को अमिताभ ठाकुर पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला का मेडिकल परीक्षण 12 जुलाई को कराया गया। छह महीने बाद मेडिकल परीक्षण का क्या औचित्य है? इस पर गोमतीनगर पुलिस का कहना है कि यह कानूनी प्रक्रिया है, जिसका पालन करना ही होता है।