फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस लाख की फिरौती देकर छूटा अफसर, किडनैपर कपल का कत्ल, पढ़े पूरी कहानी

Thu, 11 Aug 2016 03:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अब्दुल सलीम फरीदी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जल निगम के अगवा सेक्‍शन अफसर इंदिरानगर निवासी अब्दुल सलीम फरीदी ने अपहर्ताओं से खुद को छुड़ाने के लिए दस लाख रुपये फिरौती दी थी। फरीदी के अपहरण में चार किडनैपर शामिल थे।
विज्ञापन


इनमें से दो ने फिरौती की रकम मिलने के बाद एक महिला सहित दो साथी किडनैपर की इलाहाबाद में हत्या कर दी। कत्ल के बाद मुंबई भाग रहे दो किडनैपर को लखनऊ पुलिस ने अमौसी एयरपोर्ट से फ्लाइट रुकवाकर गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी मंजिल सैनी के मुताबिक मुंबई के अशोक जितेश कौवे और इलाहाबाद के मो. इमरान ने इलाहाबाद के ही ठेकेदार संदीप सिंह और उसकी प्रेमिका एवं कथित बीवी नीतू उर्फ नूतन ओझा उर्फ ऋतु सिंह की मदद से अब्दुल सलीम का अपहरण किया था।
विज्ञापन


रकम ठेकेदार के खाते में आते ही लालच में पड़े बदमाशों ने संदीप और उसकी प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया। शव इलाहाबाद में हाइवे के किनारे फेंक दोनों लखनऊ पहुंच गए। बुधवार देर शाम मुंबई की फ्लाइट में सवार हो गए। दोनों की लोकेशन ट्रेस होते ही रनवे पर विमान को रुकवाया गया।

साजिश, अपहरण और फिरौती

एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि मो. इमरान व अशोक जितेश कौर्वे ने संदीप व नीतू के साथ मिलकर अब्दुल सलीम को अगवा करके फिरौती वसूलने की साजिश रची। अब्दुल सलीम को नीतू से कॉल कराकर मुलाकात के बहाने हजरतगंज चौराहा के पास कॉफी शॉप पर बुलाया गया। यहीं से संदीप की स्कॉर्पियो में बैठाकर अफसर को इलहाबाद ले जाया गया।

यहां बदमाशों ने एक परिचित के घर पर बंधक बनाकर अफसर की पिटाई की और फिरौती मांगी। अब्दुल सलीम ने अपने दोस्त राजेश पांडेय के माध्यम से परिवारीजनों को कॉल करके दस लाख रुपये संदीप के एसबीआई में खाते में जमा कराए। एसएमएस आने पर अब्दुल सलीम को बदमाशों ने छोड़ दिया।

रकम आते ही नीयत डोली
संदीप ने मंगलवार को इलाहाबाद के फाफामऊ इलाके में 10-10 हजार करके तीन बार में एटीएम से 30 हजार रुपये निकाले। इस बीच उसके खाते में एक लाख और जमा होने का एसएमएस आया।

बदमाशों ने फिरौती की पूरी रकम हड़पने की साजिश रची और मंगलवार रात संदीप व नीतू से फोर लेन हाईवे से दिल्ली की तरफ भाग निकलने को कहा। सुनसान स्थान पर गाड़ी रुकवाई और सिर पर वार करने के साथ गोली मारकर हत्या कर दी। हंडिया-बगहा हाईवे पर सड़क किनारे झाड़ियों में संदीप का शव फेंका। चार किमी दूर हाईवे के किनारे नीतू को शव फेंक नैनी की तरफ भाग निकले।
विज्ञापन

260 किमी की रफ्तार से दौड़ रहे विमान को रुकवाया

सुराग लगते ही एसएसपी ने फ्लाइट रोकने के लिए एयरपोर्ट प्रशासन को कॉल किया। एयरपोर्ट निदेशक पीकेश्रीवास्तव के मुताबिक जब इसका पता चला तब तक फ्लाइट टेक ऑफ के लिए तैयार था। रनवे पर 260 किमी की स्पीड से दौड़ रहे विमान को फौरन रुकवाया गया। मुस्तैद पुलिस टीम ने  दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

एयरपोर्ट के स्पा से ट्रेस हुआ लोकेशन
आईजी जोन ए. सतीश गणेश ने बताया कि संदीप के एटीएम कार्ड से बुधवार को रायबरेली में 40 हजार रुपये निकाले गए थे। पुलिस टीम एटीएम बूथ के सीसीटीवी फुटेज से इनका सुराग लगाने में जुटी थी कि बुधवार देरशाम एयरपोर्ट के स्पा पर संदीप के एटीएम कार्ड से 6200 रुपये का भुगतान किया गया।

स्पा से मिले बोर्डिंग पास से जानकारी मिली कि गो एयर फ्लाइट की 21 ए व 21 बी सीट पर मुंबई के लिए यात्रा कर रहे मो. इमरान व जितेश ने संदीप के एटीएम कार्ड से भुगतान किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें