फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखिलेश ने अफसरों को बनाया अपना 'दोस्त'

Mon, 16 Feb 2015 12:50 AM IST
महेंद्र तिवारी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिस तरह आईएएस अधिकारियों व राजनेताओं ने मिलकर क्रिकेट मैच खेला है, उसी तरह मिलकर हर समस्या का समाधान कर सकते हैं।
विज्ञापन


दोनों मिलकर ही प्रदेश को खुशहाली और विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम इलेवन व आईएएस इलेवन के बीच हुए मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कही।

उन्होंने कहा, पिछली सरकार ने आईएएस वीक बंद कर दिया था लेकिन उनकी सरकार ने इसे शुरू कराया। इस आयोजन से अधिकारियों को आपस में निजी संबंध में बनाने के अवसर मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने आईएएस अफसरों की खेल भावना की प्रशंसा करते हुए इटावा के डीएम का विशेष तौर पर उल्लेख किया। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडेय ने कहा कि मुख्यमंत्री के नीचे काम करने वाले अफसर उनके बराबर खड़े होकर खेलते हैं।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अब वे इसी तरह बराबर कदम से कदम मिलाकर प्रदेश की भलाई का कार्य भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें