विनिमय की गई जमीन के बगल से 24 मीटर कच्चा मार्ग के नाम पर दर्ज है। कच्चे मार्ग पर चार व्यवसायिक कक्ष का निर्माण किया गया है तो वहीं डेढ़ बिस्वा बंजर जमीन पर छह व्यवसायिक कक्ष का निर्माण कर किराए पर दी गई है। इसकी भी शिकायत तहसील प्रशासन से हुई थी। टीम ने व्यवसायिक दुकानों को आंशिक क्षति पहुंचाते हुए जल्द कब्जा खाली करने का निर्देश दिया है।
मौके पर जुटी रही भारी भीड़
बंजर जमीन पर हुए निर्माण को जेसीबी से हटाया जा रहा था। भवन पर जेसीबी चलती देख लोगों की भीड़ मौके पर इकठ्ठा हो गई। इस दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी तैनात रही।
बंजर भूमि में डेढ़ बिस्वा जिला सूचना विभाग के नाम दर्ज
एसडीएम राकेश कुमार ने बताया कि अतिक्रमण मुक्त कराई गई 10 बिस्वा जमीन में डेढ़ बिस्वा के करीब जिला सूचना विभाग कार्यालय के नाम दी गई है। शेष जमीन को नगर पालिका ने अपने कब्जे में लिया है।