फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर ऑफर्स की भरमार: घर बुक कराने पर लाखों की छूट, मॉड्यूलर किचन का भी ऑफर

Tue, 29 Apr 2025 06:32 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर लखनऊ में घर खरीदने वालों के लिए सुनहरा मौका है। रियल एस्टेट कंपनियां और एलडीए  फ्लैट बुकिंग पर विशेष छूट और आकर्षक सुविधाएं दे रहे हैं। यह ऑफर सीमित समय के लिए है। 
 
विज्ञापन
- फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अक्षय तृतीया पर आशियाना (घर) बुक कराने वालों के लिए रिएल एस्टेट कंपनियां विशेष ऑफर लाई हैं। कोई कंपनी कीमत में सीधी छूट दे रही है तो कोई माड्यूलर किचन का ऑफर दे रही है। वहीं, एलडीए भी फ्लैट खरीदारों को अपनी चार योजनाओं में विशेष छूट दे रहा है।

विज्ञापन


रिएल एस्टेट कंपनी ओरो सिटी के मार्केटिंग प्रमुख मोहम्मद अनस के मुताबिक, कंपनी अक्षय तृतीया तक अर्जुनगंज में मल्टीस्टोरी आवासीय योजना डायनेस्टी बाई ओरो में बुकिंग कराने पर माड्यूलर किचन का ऑफर दे रही है। काफी लोग बुकिंग करा चुके हैं। रियल एस्टेट कंपनी एल्डिको के अधिकारी एसके जग्गी के मुताबिक, कंपनी अक्षय तृतीया तक फ्लैट की बुकिंग पर 50 हजार की छूट दे रही है। यह छूट कंपनी के शहीद पथ के पास स्थित हैंगिंग गार्डन, आईआईएम रोड स्थित लैंगीड्यूड-27 अपार्टमेंट पर छूट दे रही है।

यह भी पढ़े- UP: मायावती ने आकाश आनंद के पक्ष में दिया संदेश, कहा- उनका हौंसला बढ़ाएं और जी-जान से काम में जुट जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन


एलडीए भी दे रहा विशेष छूट
एलडीए ने भी अपनी चार योजनाओं के खाली फ्लैटों पर 50 हजार रुपये तक की छूट बढ़ा दी है। यह छूट 30 जून तक मिलेगी। फ्लैटों का आवंटन पहले आओ, पहले पाओ के आधार होगा। पहले एलडीए 22 से 50 लाख रुपये तक कीमत के फ्लैट पर एक लाख रुपये की छूट दे रहा था, लेकिन कुछ खास योजनाओं के 45 लाख रुपये कीमत तक के फ्लैट पर छूट को डेढ़ लाख रुपये कर दिया है। 45 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैट पर छूट दो लाख रुपये कर दी गई है।

यह भी पढ़े- UP Weather News: यूपी में मौसम ने मारी पलटी, 30 जिलों में गरज चमक संग बूंदाबांदी का अलर्ट; पढ़ें ताजा अपडेट

एलडीए की इन योजनाओं में मिल रही छूट
 कानपुर रोड स्थित श्रवन, मघा, अष्लेसा, सनराइज, मगृशिरा व पूर्वा अपार्टमेंट।
 शारदानगर योजना स्थित रतन लोक और आद्रा अपार्टमेंट।
 प्रियदर्शिनी योजना स्थित सोपाना एन्क्लेव अपार्टमेंट।
 जानकीपुरम स्थित स्मृति अपार्टमेंट।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें