लखनऊ। कार्तिक शुक्ल द्वितीया पर बुधवार को जवाहर भवन स्थित मंदिर में भगवान चित्रगुप्त का विधि-विधान से पूजन किया गया। इस दौरान उनका शृंगार कर 16 प्रकार से पूजा-अर्चना की गई। भगवान को 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। आरती के बाद कलम-दवात का पूजन किया गया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष दीपक कुमार श्रीवास्तव, आईपीएस उमेश श्रीवास्तव, डॉ. ज्योत्सना श्रीवास्तव, प्रमिला श्रीवास्तव, संगीता श्रीवास्तव, आभा श्रीवास्तव, कुसुम श्रीवास्तव, संजीव सक्सेना, दिलीप सक्सेना और विनय श्रीवास्तव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।