ओडिसी नृत्य के भावपक्ष की बेहतरीन प्रस्तुति शुक्रवार को राय उमानाथ बली
प्रेक्षागृह में देखने को मिली।
जहां भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद एवं
राष्ट्रीय कथक संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में क्षितिज श्रंखला के तहत
वाणी माधव ने लोकनृत्य प्रस्तुत किया।
नृत्यांगना ने शुरुआत पंचभूत
प्रस्तुति से की। इसी क्रम में बनमाली दास की रचना पर आधारित राधा-कृष्ण प्रसंग को बेहद मोहक अंदाज में प्रस्तुत कर मन मोह लिया।