मुकाबले में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 17 जून को होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले के लिए भारत और अफगानिस्तान की टीमें सोमवार को लखनऊ पहुंच जाएंगी। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को एक एक करके दोनों टीमें अभ्यास करके अपनी तैयारियों को अंतिम रूप देंगी।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के खिलाड़ी दोपहर डेढ़ से चार बजे और भारतीय टीम के खिलाड़ी शाम चार से सात बजे तक नेट्स में पसीना बहाएंगे। मुकाबले में विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह को छोड़कर अन्य सभी खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। इसमें दिग्गज भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा के अलावा भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल और अर्शदीप सिंह से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।
गौरतलब है कि सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने सात विकेट से आसान जीत दर्ज करते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 से बढ़त हासिल कर ली थी। ऐसे में टीम की नजरें लखनऊ में जीत के साथ सीरीज पर कब्जा करने पर होंगी। मुकाबले में पदार्पण करने वाले हर्ष दुबे और गुरुनूर बरार ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 84 रन बनाकर टीम इंडिया की जीत में अहम भूमिका निभाई।