फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जाली दस्तावेज लगाकर ले लिया 15 लाख का लोन

विज्ञापन
प्रतीकात्मक। 
विज्ञापन
लखनऊ। बैंक ऑफ इंडिया शाखा ढेडेमऊ, मलिहाबाद के ब्रांच मैनेजर सुधेंदु रंजन तिवारी ने तीन लोगों पर रेलवे के फर्जी दस्तावेज लगाकर 15 लाख रुपये का लोन लेने का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

सुधेंदु ने बताया कि 12 अगस्त 2024 को माल के बाजार गांव निवासी रामपाल ने बैंक में 15 लाख के पर्सनल लोन के लिए आवेदन किया था। गारंटर राजाजीपुरम के भपटामऊ निवासी रघुवीर कमला और ड्यू डेलीगेंस एजेंसी गोल्ड रश सर्विसेज थी। रघुवीर और रामपाल ने बैंक में आधार कार्ड, पैन कार्ड और मंडल रेल प्रबंधक की ओर से जारी पहचान पत्र लगाए। इस पर बैंक ने लोन मंजूर कर 15 लाख रुपये आरोपी के खाते में ट्रांसफर कर दिए।
सुधेंदु ने बताया कि जब उन्होंने बैंक में लगाए गए रेलवे के पहचान पत्र और दस्तावेज की जांच की तो वे फर्जी निकले। विभाग से संपर्क करने पर पता चला कि रामपाल और रघुवीर नाम के लोग रेलवे में काम नहीं करते हैं। ब्रांच मैनेजर का यह भी आरोप है कि अभी तक रामपाल ने एक भी किस्त नहीं दी। संपर्क करने पर टालमटोल करना शुरू कर दिया। उनका कहना है कि रामपाल ने लोकधन का गबन किया है। इसमें उसका साथ रघुवीर और एजेंसी ने दिया है। सुधेंदु ने कोर्ट में अर्जी दायर की। अदालत के आदेश पर पुलिस ने तीनों पर कार्रवाई की। इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि बैंक से सभी दस्तावेज मांगे गए हैं। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें