फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीएनजी के सिलिंडर से लदी डीसीएम में लगी आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात 3:30 बजे सीएनजी गैस सिलिंडर से लदी डीसीएम में आग लग गई। चालक ने कूदकर जान बचाई। दमकल ने तीन गाड़ियों से एक घंटे में आग पर काबू पाया। शॉर्ट सर्किट से हादसा होने की आशंका जताई गई है।
विज्ञापन

एफएसओ आलमबाग धर्मपाल सिंह ने बताया कि रात में उन्हें दरोगाखेड़ा में डीसीएम में आग लगने की सूचना मिली। कुछ ही देर में वह तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे तो पता चला कि सिलिंडरों में गैस भरी हुई थी। आननफानन डीसीएम को चारों तरफ से घेर कर आग बुझाना शुरू किया गया।
प्रारंभिक छानबीन में पता चला कि चालक सिलिंडर लेकर मोहनलालगंज की ओर जा रहा था। दरोगाखेड़ा में उसे डीसीएम के इंजन से धुआं निकलता दिखाई पड़ा। जब तक वह डीसीएम को रोकता, उसमें आग लग चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें