फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के सामने पेशाब करने से टोकने पर महिला से अश्लीलता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। वजीरगंज निवासी महिला अधिवक्ता ने अज्ञात पर अश्लीलता करने का आरोप लगाया है। आरोपी व उसके दो साथियों पर धमकाने का भी आरोप है। तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता के मुताबिक 30 अगस्त की रात 10:45 बजे वह भांजी के साथ कुत्ता टहलाने निकली थीं। तभी घर के सामने एक अज्ञात युवक पेशाब करने लगा। मना करने पर भी वह नहीं माना और उनसे अश्लीलता करने लगा। इस बीच स्कूटी से उसके दो साथी आ गए।

आरोप है कि तीनों कॉलोनी की महिलाओं के वीडियो बनाने लगे और गाली-गलौज की। सभी के शोर मचाने पर आरोपी धमकाते हुए भाग निकले। महिला का आरोप है कि तीनों आए दिन कॉलोनी में शराब पीकर मारपीट और तेज आवाज में गाने बजाते हैं। युवतियों से छेड़छाड़ करते हैं। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक कॉलोनी व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें