फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूर्व राज्य मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, वायरल

Fri, 28 Feb 2025 01:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पूर्व राज्य मंत्री की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाए आपत्तिजनक वीडियो, वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी ने इंस्टाग्राम यूजर विवेक पासी के खिलाफ हजरतगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी पर एक आईडी से पूर्व राज्यमंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर की फोटो से छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक वीडियो बनाकर वायरल करने का आरोप है।
विज्ञापन


बस्ती के सोनहा निवासी प्रदेश कार्यालय प्रभारी धर्म प्रकाश चौधरी के मुताबिक वह हजरतगंज स्थित पार्टी के दफ्तर में काम कर रहे थे। तभी सोशल मीडिया के जरिये पता चला कि विवेक पासी नाम के व्यक्ति ने षड़यंत्र के तहत डॉ. अरविंद राजभर की तस्वीरों से छेड़छाड़ कर उन्हें आपत्तिजनक बनाया। फिर जातिगत गाली गलौज करते हुए उन तस्वीरों के वीडियो बनाए। फिर पूर्व राज्यमंत्री को हत्या की धमकी देते हुए वीडियो वायरल कर दिए। इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के मुताबिक इंस्टाग्राम आईडी व उसके यूजर के बारे में तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें