फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिसकर्मी बनकर महिला के जेवर ले उड़ा

Fri, 28 Feb 2025 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
पुलिसकर्मी बनकर महिला के जेवर ले उड़ा
विज्ञापन
लखनऊ। गाजीपुर में खुद को पुलिसकर्मी बताकर बाइक सवार टप्पेबाज इंदिरानगर निवासी दीपा के जेवर ले उड़ा। मामले में पुलिस ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


सेवानिवृत्त डाककर्मी अमित कुमार बंसल की पत्नी दीपा के मुताबिक 20 फरवरी को सुबह दस बजे वह भूतनाथ के लिए निकली थीं। झूलेलाल भवन के पास से मास्क लगाए बाइक सवार युवक उनका पीछा करने लगा। डर के कारण वह ई रिक्शा में सवार हो गईं। कलेवा पहुंचते ही युवक ने आगे बाइक लगाकर ई रिक्शा रुकवा लिया। खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि आप अखबार नहीं पढ़ती हैं। लूट की इतनी घटनाएं हो रही है। सारे जेवर उतारकर रुमाल में रख लिजिए।
झांसे में आकर दीपा ने 55 ग्राम के सोने के जेवर उतारकर टप्पेबाज को दे दिए। आरोपी ने जेवर कागज में रखकर दीपा को दूसरी पुड़िया लौटा दी। घर जाकर पुड़िया खोली तो जेवर के जगह कांच के टुकड़े थे। इंस्पेक्टर विकास राय के मुताबिक घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें