फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायत्री प्रजापति को मंत्री बनाने के खिलाफ नूतन ठाकुर ने हाईकोर्ट में दी याचिका

Mon, 26 Sep 2016 06:38 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नूतन ठाकुर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
भ्रष्टाचार के आरोपी नेता गायत्री प्रजापत‌ि को दोबारा मंत्री बनाए जाने के खिलाफ एक्टिविस्ट नूतन ठाकुर ने सोमवार को हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में याचिका दायर की है।
विज्ञापन


बता दें क‌ि नूतन ठाकुर आईपीएस अमिताभ ठाकुर की पत्नी हैं। नूतन ने दी गई याचिका में कहा है कि गायत्री प्रजापत‌ि पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप हैं। हाईकोर्ट के सीबीआई  जांच के आदेश और रिपोर्ट में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के चलते उन्हें मंत्री पद से हटाया गया था।

नूतन ठाकुर के मुताबिक संविधान के अनुच्छेद 164 में मंत्री को अपने पद से तब हटाया जाता है जब वह राज्यपाल का विश्वास खो बैठता है। नूतन ने लिखा है क‌ि प्रजापत‌ि को मंत्री पद से इसलिए हटाया गया क्योंकि वे राज्यपाल का विश्वास खो बैठे थे इसलिए उन्हें तब तक दोबारा मंत्री न बनाया जाए जब तक विश्वास वापस न पा लें।
विज्ञापन


नूतन ने बताया कि इस मामले की याचिका उन्होंने राज्यपाल राम नाईक को दी थी। उन्होंने सुनाई के बाद इस संबंध ‌में विधिक राय लेने का आश्वसन दिया था लेकिन प्रजापत‌ि को दोबारा मंत्री बना दिया गया है इसलिए वे याचिका दायर कर रही हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें