सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने प्रदेश के चिकित्सा संस्थानों में होने वाली नर्सिंग भर्ती प्रक्रिया में सिर्फ उत्तर प्रदेश के अभ्यर्थियों को ही माैका देने की मांग की है। संगठन के श्रम प्रकोष्ठ के अध्यक्ष रितेश मल्ल ने इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है।
रितेश मल्ल के मुताबिक नर्सिंग भर्ती के बाद चिकित्सा संस्थानों में ज्यादातर अभ्यर्थी किसी एक विशेष राज्य के ही देखे जा रहे हैं। वहीं केरल, हरियाणा, राजस्थान ,मध्य प्रदेश, बिहार में वहीं के निवासी तथा वहीं की शैक्षिक योग्यता धारक ही नर्सिंग भर्ती के लिए योग्य हैं। इसलिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को नर्सिंग भर्ती परीक्षा नियमावली में संशोधन करने की पहल की जानी चाहिए। इसये यहां के अभ्यर्थियों को माैका मिलेगा।