फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग परीक्षा धांधली: सॉल्वर गैंग का सदस्य लखनऊ से गिरफ्तार, अभ्यर्थियों तक पहुंचाया था पेपर

Wed, 14 Aug 2024 02:43 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर

सार

नर्सिंग परीक्षा धांधली में आरोपी सॉल्वर गैंग के सदस्य को एसटीएफ व पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम है।
विज्ञापन
गिरफ्तार किया गया आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीतापुर के तालगांव थाना क्षेत्र स्थित केपी सिंह मेमोरियल फार्मेसी कालेज में बीती 16 जुलाई को परीक्षा में धांधली हुई थी। बुधवार को एसटीएफ और तालगांव पुलिस टीम ने एक व्यक्ति को लखनऊ से गिरफ्तार किया है। इस पर अभ्यर्थियों तक पेपर पहुंचाने का आरोप है।

विज्ञापन


एसपी चक्रेश मिश्र ने बताया कि पकड़े गए युवक पर 25 हजार का इनाम घोषित था। उस पर उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अध्यादेश 2024 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा गया है।

बताया कि वांछित सुजीत रावत निवासी ग्राम टिकारी थाना बख्शी का तालाब जनपद लखनऊ को कसरैला से खैराबाद जाने वाले रोड़ पर स्थान रेलवे क्रासिंग के पहले भुड़कुड़ी मोड़ ब्रह्मबाबा स्थान के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे एसटीएफ लखनऊ, तकनीकी सहायता व पुलिस टीम के सहयोग से हिरासत में लिया गया। अब तक इस मामले में 13 की गिरफ्तारी हो चुकी हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें