फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एक साल में दोगुने हुए नर्सिंग कोर्स में आवेदन

Sun, 02 Jun 2024 05:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बीए और बीएससी जैसे परंपरागत पाठ्यक्रमों के प्रति विद्यार्थियों का रुझान कम होता जा रहा है। इसके बजाय नर्सिंग के प्रति युवाओं में काफी क्रेज बढ़ रहा है। यही वजह है कि महज एक साल के भीतर नर्सिंग पाठ्यक्रम में आवेदनों की संख्या बढ़कर लगभग दोगुना हो गई है।
विज्ञापन


अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिर्सिटी की ओर से प्रदेश भर के नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन कराया जा रहा है। इसके लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 29 मई थी। पिछले साल नर्सिंग पाठ्यक्रम के लिए कुल मिलाकर 60 हजार आवेदन आए थे। इस साल साल यह आंकड़ा एक लाख 10 हजार को पार कर गया। इसमें तीन पाठ्यक्रम- बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक नर्सिंग पाठ्यक्रमों का संचालन होता है। बीएससी नर्सिंग में इस समय 11 हजार, एमएससी नर्सिंग में 800 और पोस्ट बेसिक नर्सिंग में 2500 सीटें हैं।



14 जून को होगी प्रवेश परीक्षा

अटल विश्वविद्यालय के माध्यम से केजीएमयू, एसजीपीजीआई समेत सभी सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन 14 जून को होगा। इसके प्रवेश पत्र 5 जून को जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन




पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में 10 जून तक आवेदन

अटल विवि की ओर से आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से प्रदेश भर के सरकारी और गैर सरकारी कॉलेजों में पैरामेडिकल पाठ्यक्रम के दाखिले भी होने हैं। इसके लिए आवेदन 10 जून तक किए जा सकते हैं। आवेदन की फीस सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए तीन हजार जबकि एससी-एसटी वर्ग के लिए दो हजार रुपये है। अभ्यर्थी विवि की वेबसाइट abvmuup.edu.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।



...और इधर सीट भरने के लाले

नर्सिंग कॉलेजों में दाखिले के लिए युवाओं में काफी क्रेज है। वहीं दूसरी ओर परंपरागत पाठ्यक्रमों में सीटें नहीं भर पा रही हैं। अनुदानित कॉलेजों में बेहद कम फीस होने के बावजूद पहले आओ पहले पाओ के आधार पर दाखिले देने पड़ रहे हैं तो वहीं कई कॉलेज तो प्रवेश बढ़ाने के लिए सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं।



बढ़ रहा है रुझाननर्सिंग के प्रति युवाओं में काफी क्रेज देखने को मिल रहा है। बीते साल के मुकाबले इस बार लगभग दोगुने आवेदन आए हैं। इससे पता चलता है कि इस कोर्स के प्रति कितना क्रेज है।

-प्रो. लोकेश अग्रवाल, डीन- अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी



रोजगार की संभावना में बढ़ रहा क्रेज

पिछले कुछ साल से स्वास्थ्य सेवाओं में काफी सुधार देखने को मिला है। प्रदेश में एमबीबीएस और पीजी के मेडिकल पाठ्यक्रमों की सीटें दोगुनी हुई हैं। इसके चलते नए अस्पताल खुले हैं और पुराने अस्पतालों का विस्तार हुआ है। इनमें काम करने के लिए अन्य स्टाफ की भी जरूरत है। इसी मांग को देखते हुए युवाओं में नर्सिंग पाठ्यक्रम के प्रति रुझान बढ़ा है।
विज्ञापन


-विजय प्रताप सिंह, कॅरिअर काउंसलर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें