फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कोरोना के नए मरीज मिलने से सात हॉटस्पॉट और बने, कुल संख्या 22 पहुंची

Sat, 18 Apr 2020 09:03 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना के बढ़ते प्रकोप से राजधानी में सात और हॉटस्पॉट बनाए गए हैं। नए मरीज मिलने के बाद इन इलाकों को सील कर पुलिस तैनात कर दी गई है। इसके साथ शहर में कुल हॉटस्पॉट की संख्या 22 हो गई है।

विज्ञापन


घोसियाना इलाके में शुक्रवार को कोरोना की आशंका में कुछ लोगों के सैंपल लिए गए थे, जिसमें 46 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिस गली में उसका मकान है, उसे सील कर दिया गया है। इलाके में 17 मकान हैं। गली में आने-जाने वाले चार रास्तों पर बैरीकेडिंग कर पुलिस तैनात कर दी गई है।

संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सदस्यों समेत 17 लोगों को क्वारंटीन किया गया है। मोहल्ले को सैनिटाइज कराया जा रहा है। शनिवार दोपहर एसीपी डॉ. बीनू सिंह ने माइक से इलाके का भ्रमण कर लोगों से घरों में रहने की अपील की।
विज्ञापन


उधर, शुक्रवार को लिए सैंपल में सदर के कसाईबाड़ा के दो नए इलाकों तोपखाना और रामदास का हाता में भी कोरोना से संक्रमित लोग पाए गए। इन्हें क्वारंटीन कराते हुए सीलिंग की गई है। यह भी जानकारी मिली है कि घोसियाना इलाके में पॉजिटिव मिला मरीज तोपखाना में ठेला लगाता था। इसके बाद तोपखाना को हॉटस्पॉट घोषित कर दिया गया। इसके साथ ही यूसुफ मस्जिद हसनगंज, अल हयात मस्जिद मड़ियांव, पीरबाग मस्जिद गाजीपुर, कैसरबाग की मरकज मस्जिद से लगे इलाके भी हॉस्पॉट बनाए गए।

इससे पूर्व सदर के कसाईबाड़ा, कैसरबाग के फूलबाग, नजीराबाद, पीली मस्जिद के पीछे 200 मीटर का इलाका, वजीरगंज के अस्तबल चारबाग, सआदतगंज, तालकटोरा, मड़ियांव और डालीगंज में कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद 15 इलाकों को सील किया जा चुका है। अफसरों के अनुसार रविवार को शहर के कई और इलाकों को हॉटस्पॉट घोषित किया जा सकता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें