फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona in UP:हमीरपुर व महोबा को छोड़ हर जिले में कोरोना संक्रमित, गौतमबुद्धनगर में सबसे ज्यादा मरीज

Thu, 04 Aug 2022 03:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के दो जिलों को छोड़कर प्रत्येक जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमितों की संख्या साढ़े तीन हजार से भी अधिक हो गई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। वर्तमान में हमीरपुर और महोबा जिले को छोड़ अन्य सभी 73 जिलों में कोरोना के मरीज हो गए हैं। इनकी संख्या 3,585 है। बुधवार को 786 संक्रमित मिले हैं।

विज्ञापन


आठ फरवरी के बाद पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें गौतमबुद्धनगर में 165, लखनऊ में 114, मेरठ में 65, गाजियाबाद में 49, वाराणसी में 29, प्रयागराज में 26, बदायूं में 23, सहारनपुर में 20, कानपुर नगर में 19, मुजफ्फरनगर, अमरोहा में 18-18, गोरखपुर, झांसी व बुलंदशहर में 16-16, आगरा में 15, बागपत में 14, सीतापुर में 12 व पीलीभीत में 10 मरीज मिले हैं। अन्य जिलों में 10 से कम मरीज मिले हैं।

अगर कोरोना संक्रमितों की जिलेवार स्थिति देखें तो गौतमबुद्धनगर में 602, लखनऊ में 508 और गाजियाबाद में 236 मरीज हैं। अन्य जिलों में दो सौ से कम हैं। झांसी में एक मरीज की मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें